देवास। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. रितेश त्रिपाठी ने आदिपुरूष मूवी पर रोक लगाने के लिये सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि आदि पुरूष मूवी का निर्माण सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों के विपरित है। इसमें पात्रों के चित्रण के साथ जानबूझकर छेडख़ानी की गई है।
जिससे आमजनोंं की धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंच रही है। जिससे अनावश्यक रूप से अप्रिय स्थिति देश के सामने बन रही है। फिल्मों को सेंसर बोर्ड से पास करा कर ही रिलिज किया जाता है जो कि केन्द्र सरकार के अधीन होता है। फिर ऐसी स्थिति क्यों बन रही है।
सेंसर बोर्ड द्वारा ऐसी फिल्मों पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती है। जबसे केन्द्र में भाजपा सरकार आई है तब से इस तरह की स्थिति बार बार बन नही है, ऐसा लगता है कि पहले सनातन धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के बाद उस पर मरहम लगाने का कार्य किया जा रहा है जो एक सुनियोजित कृत्य प्रतीत होता हैै।

पं. त्रिपाठी ने मांग की है कि भारत सरकार इस मूवी का प्रसारण रोके तथा इस पर प्रतिबंध लगाए जिससे कि इस प्रकार से कोई भी सनातन धर्म का मजाक नहीं बना सके।