देवास। शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत संभागीय स्तरीय दो दिवसीय कराते प्रतियोगिता तुकोजीराव पवार स्टेडिय में सम्पन्न हुई।
जिसमें पूरे संभाग से 200 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। कोच विवेक बंजारे ने बताया कि प्रतियोगिता में देवास शहर के 20 खिलाडिय़ों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जिनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। 20 चयनित बच्चों में 4 शिशु विहार स्कूल के बच्चों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर 17 में खुशी पटेल एवं नयन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दोनो खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
वहीं अंडर 19 में रोशनी चौधरी ने सिल्वर मेडल एवं अंडर 14 में वंशिका चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवांवित किया। उक्त प्रतियोगिता देवास जिला कराते एसोसिएशन के सचिव प्रवीण ढोबले के मार्गदर्शन में हुई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राजीव चौहान, प्रिसं सरोनिया, शिव प्रजापत आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खिलाडिय़ों के श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय डायरेक्टर श्रीमती मीना पटवर्धन, विद्यालय प्राचार्य सहित खेल शिक्षक एवं परिवारजनों ने बधाई दी।